फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   New public amenities to be available at Vikas Bhawan

Ghaziabad News: विकास भवन में मिलेंगी नई जनसुविधाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
New public amenities to be available at Vikas Bhawan
गाजियाबाद। विकास भवन परिसर में जल्द ही आम नागरिकों के लिए खान-पान, बैंकिंग और एटीएम सहित अन्य जनसुविधाएं मिलेंगी। मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने बुधवार को बैठक में विकास भवन में दुकानों के आवंटन और संचालन को लेकर दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों को दुकानों की साज-सज्जा, विद्युत पेयजल कनेक्शन और अन्य व्यवस्थाएं जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए गए। परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रचार का बेहतर मंच मिलेगा। वहीं, दिव्यांगों के लिए कैंटीन शुरू करने की भी योजना है, इससे उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। नागरिकों की सुविधा के लिए बैंकिंग सेवाएं और एटीएम स्थापित करने पर संबंधित बैंकों से भी वार्ता की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed