फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   New circle rates implemented... property becomes expensive

Ghaziabad News: नए सर्किल रेट लागू... महंगी हो गई संपत्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
New circle rates implemented... property becomes expensive
गाजियाबाद। एक महीने से ज्यादा समय से चल रही प्रशासनिक माथापच्ची के बाद बुधवार की सुबह नए डीएम सर्किल रेट जारी कर दिए गए। इसी के साथ गाजियाबाद में पहले से महंगी संपत्ति की कीमत और बढ़ गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गईं। इसके बाद बैनामे नई दरों पर ही हुए।
विज्ञापन

कृषि भूमि के सर्किल रेट दस फीसदी बढ़ाए गए हैं। आवासीय और व्यावसायिक समेत अन्य सभी मकान, दुकान, प्लाट और फ्लैट के रेट में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि की गई है। इस वृद्धि दर में वेब सिटी और आदित्य वर्ल्ड सिटी को अपवाद कहा जा सकता है। यहां 20 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

हालांकि, प्रस्ताव इससे भी ज्यादा का किया गया था लेकिन आपत्ति आने पर कुछ राहत दे दी गई। इसके विपरीत कई इलाकों में कृषि भूमि की दरें प्रस्ताव के मुकाबले दोगुना करने के बाद लागू की गई हैं। यहां प्रस्ताव पांच फीसदी का था, जबकि जारी की गई दरों में 10 फीसदी कर दिया गया है। इन गांवों में जगजीवनपुर, नूरपुर और मोरटा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अर्बन होम्स, वेव और आदित्य सिटी को राहत
अर्बन होम्स, वेब सिटी और आदित्य वर्ल्ड सिटी में आवासीय भूखंड की दरें 17,300 से बढ़ाकर 50,000 प्रति वर्ग मीटर करने का प्रस्ताव था। इसमें राहत दी गई है। लागू की गईं दरों में वेव सिटी में 50,000 40,000 कर दिया गया है। आदित्य वर्ल्ड सिटी और अर्बन होम्स को 35,000 कर दिया गया है।



नगरीय क्षेत्र में आए तीन गांव

सर्किल रेट के प्रस्ताव में वेव सिटी के तहत आने वाले तीन गांव बयाना, काजीपुरा और नायफल को अर्धनगरीय क्षेत्र में रखा गया था। तीनों गांवों के किसानों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। एआईजी स्टांप ने बताया कि आपत्तियों के बाद बुधवार को तीनों गांवों को नगरीय क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है।



सबसे महंगी जमीन कौशांबी की
नई दरें आने पर भी शहर में सबसे महंगी आवासीय जमीन कौशांबी की ही है। पिछले 10 साल से कौशांबी ही शहर का सबसे महंगा इलाका बना हुआ है। यहां एक वर्ग मीटर जमीन 97 हजार से एक लाख तीन हजार रुपये तक की है। यह अकेला क्षेत्र है जहां जमीन की कीमत एक लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर से ज्यादा है।



बैनामे के लिए ज्यादा देनी होगी स्टांप ड्यूटी
नए सर्किल रेट लागू हो जाने से न केवल संपत्ति महंगी हो जाएगी बल्कि बैनामा कराने में ज्यादा खर्च भी आएगा। महिलाओं के लिए स्टांप ड्यूटी छह फीसदी और पुरुषों के लिए सात फीसदी है। इसका अर्थ यह है कि अगर पुरुष 20 लाख की संपत्ति खरीदता है तो स्टांप ड्यूटी में 1.40 लाख रुपये देने होंगे। महिला को 1.30 लाख रुपये देने होंगे। महिलाओं को 10 लाख तक की संपत्ति पर एक फीसदी की छूट है।



प्रस्तावित सर्किल रेट पर 24 अगस्त आपत्तियां मांगी गई थीं। निस्तारण के बाद नए रेट जारी कर दिए गए। इनको स्टाम्प एवं निबंधन विभाग और एनआईसी की बेवसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। - इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी






सर्किल रेट
स्थान 30 फीट से अधिक चौड़े मार्ग पर 60 फीट से अधिक चौड़े मार्ग पर
कौशांबी 97,000 1,03,000

वसुंधरा सेक्टर - -19 76,000 80,000

नीतिखंड 90,000 95000

शक्तिखंड 90,000 95000

ज्ञानखंड 90,000 95,000

वैशाली सेक्टर-एक, दो, तीन, चार, पांच 92000 97000

सूर्यनगर 92000 97000

चंद्रनगर 92000 97000

----------------

कमला नेहरूनगर 20,000 23,000

कर्पुरीपुरम 41000 45000

कुशलिया (डासना) 7500 8800

गोविंदपुरम 46000 50000

कालकागढ़ी 29000 31000

अर्थला औद्योगिक 17000 19000

अटौर 7500 8800

नूरनगर 23000 26000

मालीवाड़ा 33000 35000

मोहननगर 34000 36000

मोरटी 10400 11500
मोरटा 15500 18000

नंदग्राम 30000 46000
मरियमनगर 30000 32000

पटेलनगर 48000 58000
शास्त्रीनगर 57000 60000
हरसांव 21000 22000
रजापुर 20000 21000
पांडवनगर 24000 26000
विजयनगर 35000 37000
-------

क्रासिंग रिपब्लिक 29000 31000
पंचवटी कॉलोनी 50600 52900

राजेंद्र नगर अपार्टमेंट 50000 55000
आर्यनगर 48000 52000

राजनगर एक्स अपार्टमेंट 35000 38000
वृंदावन ग्रीन्स 52000 62000

पार्श्वनाथ अपार्टमेंट 61000 70000
रजनीगंंधा अपार्टमेंट 61000 70000

राकेश मार्ग कॉलोनी 56600 58000
बजरिया 48300 51000

विवेकानंदनगर 42800 47000
बम्हैटा 22000 24300

कैलाभट्ठा 20000 21000



(भूमि की दरें)

---------

स्थान अकृषक भूमि की दर
हापुड़ रोड तिराहे से मेरठ रोड तिराहे तक 65000

मेरठ रोड तिराहे से मोहननगर चौराहे तक 70000
हापुड़ रोड से पुराना बस अड्डा चौराहा 85000

मेरठ रोड से सिहानी चुंगी 65000



------

क्षेत्र नई दरें
नेहरूनगर 55000

शालीमार गार्डन 40000
गरिमा गार्डन 22000
कविनगर 62000

कविनगर (आई, एम ब्लॉक) 62000

गोविंदपुरम 43000
नूरनगर सिहानी 28000

लोहियानगर 46000
स्वर्णजयंतीपुरम 35000
शताब्दीपुरम 20000

मोरटा 32000

आरकेपुरम 49700
मॉडल टाउन 59400
पंचवटी 43000

गांधीनगर 58200

राजनगर (सेक्टर13, 14) 7000
राजनगर-सेक्टर एक, दो, पांच, नौ, 10,11,12,15 60000

-----------------------

(दरें प्रति वर्गमीटर रुपये के हिसाब से)


अचानक दरें बढ़ाने का
वकीलों ने किया विरोध
नए सर्किल रेट तत्काल लागू किए जाने के फैसले का वकीलों ने विरोध किया। इसके लिए उन्होंने तहसील में एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ देर के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय भी बंद रखा गया। तहसील बार एसोसिएशन के सचिव अरुण चौधरी ने बताया कि नए सर्किल रेट अचानक लागू होने की सूचना से लोग हैरान रह गए। पहले ऐसा नहीं होता था। नई दरें एक दिन पहले जारी की जाती थीं। अगले दिन से लागू किया जाता था। हालांकि, हंगामा प्रदर्शन शांत होने के बाद सामान्य गति से बैनामे हुए। रजिस्ट्री दफ्तर को देर शाम तक खोला गया।


---------
मोदीनगर तहसील के सर्किल रेट

क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित प्रति हेक्टेयर कृषक भूमि की दरें (लाख में)

अबुपुर 770
असालतनगर 880

काजमपुर 770
बसंतपुर सैंथली 840

युसूफपुर मनौटा 770
सादाबाद जखेवा 770

-------
लोनी तहसील के रेट

क्षेत्र 30 फीट से अधिक चौड़े रास्ते 60 फीट से अधिक चौड़े रास्ते
अगरौला 11,000 12,000
अनूप विहार 14,000 15,000

अपर कोट 18,000 19,000
अमन विहार 15,000 16,000

इंद्रापुरी 27,000 28,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed