फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neighbor woman stole jewelery worth Rs 30 lakh after seeing bank locker open

Ghaziabad News: बैंक लाॅकर खुला देख पड़ोसी महिला ने चोरी किए थे 30 लाख के आभूषण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Neighbor woman stole jewelery worth Rs 30 lakh after seeing bank locker open
गाजियाबाद। मोदीनगर में बैंक आफ बड़ौदा की राज चौपला स्थित शाखा के लाॅकर से 19 अक्तूबर को की गई 30 लाख के गहनों की चोरी का पुलिस ने 56 दिन बाद शनिवार को खुलासा हो जाने का दावा किया। चोरी आदर्शनगर निवासी अंकुश गोयल के लाॅकर से हुई थी। पुलिस ने उनके पड़ोस में रहने वाली पूजा गर्ग को गिरफ्तार कर उसके घर से चोरी किए गए गहने बरामद कर लिए। चोरी में पूजा का पति नितिन भी शामिल रहा। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पूजा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 20 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार था। इसके एक दिन पहले वह अपने लाॅकर से गहने निकालने के लिए गई थी। गहने निकालते वक्त उसकी नजर बगल वाले लाॅकर पर पड़ी। यह खुला हुआ था। उसने लाॅकर के अंदर देखे तो काफी गहने रखे थे। यह देख उसने चोरी करने की सोच ली।
विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि गहनों को ले जाने के लिए वह तेजी से वापस घर गई। वहां से पति नितिन को साथ लेकर आई। दोनों ने गहने निकाले और बड़े से थैले में लेकर चले गए। पूजा ने पुलिस को बताया कि उसे मालूम था कि लाॅकर रूम में कोई कैमरा नहीं लगा होता है। इसलिए, उसे लगा कि पुलिस उसे पकड़ नहीं पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवा चौथ की वजह से कई महिलाएं लाॅकर से गहने निकालने के लिए आई थीं। ऐसे में उसे लगा कि पुलिस को पता नहीं चल पाएगा कि लाॅकर से गहने चोरी किसने किए।
पति की छूट गई थी नौकरी : पूजा ने पुलिस को बताया कि पति नितिन गर्ग निजी कंपनी में काम करते थे। कोरोना के दौरान उनकी नौकरी छूट गई। इससे परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। कुछ दिन पहले पति के कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। ऐसे में लाॅकर खुला देख उसके मन में लालच आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed