फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neighbor beaten to death with a stick for abusing his wife in Ghaziabad

UP: ड्यूटी कर रात में घर आया पति... तभी कुछ ऐसा देखा कि खौल उठा खून, पड़ोसी पर डंडे से किया हमला, चली गई जान

Thu, 02 Jan 2025 06:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 02 Jan 2025 06:33 PM IST
सार

पूछताछ में हत्यारोपी मोहित ने बताया कि वह एक कंपनी में ब्वॉय डिलीवरी का काम करता है, मंगलवार रात वह ड्यूटी से अपने घर आया था। तभी उसने कुछ ऐसा देखा कि वह अपने गुस्से को काबू न कर पाया।

विज्ञापन
Neighbor beaten to death with a stick for abusing his wife in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

गाजियाबाद के मिलक रावली गांव में पीट कर हुई विनोद की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी से अपशब्द बोलने से नाराज पड़ोसी ने डंडे से प्रहार किया था। पुलिस ने मोहित शर्मा को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है।

विज्ञापन

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बुधवार सुबह मिलक रावली गांव में विनोद पुत्र ओमवीर का शव उसकी चारपाई पर पड़ा मिला था। मृतक के भाई मनोज की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी अपनी टीम के साथ हत्या के खुलासे के लिए लगे थे। पुलिस टीम ने चौबीस घंटे के अंदर ही हत्या का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि मृतक के पड़ोसी मोहित शर्मा को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में मोहित ने बताया कि वह एक कंपनी में ब्वॉय डिलीवरी का काम करता है, मंगलवार रात वह ड्यूटी से अपने घर आया था, देखा पत्नी को पड़ोसी विनोद गाली दे रहा है, विरोध करने पर वह डंडा लेकर आ गया। इसके बाद मोहित ने उसका डंडा छीनकर विनोद के पैरों पर मार दिया, डंडा पैरों में लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर में चोट लग गई। 

विज्ञापन

लहूलुहान हालत में वह अपनी चारपाई पर जाकर लेट गया। बुधवार सुबह उसकी मां राजबाला ने विनोद को उठने के लिए आवाज लगाई तो उसने कोई हरकत नहीं की। स्थानीय डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि मोहित शर्मा को गिरफ्तार कर कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed