फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Need to dispel the fear surrounding AI: Sunil Sharma

एआई के प्रति जो मन में डर है उसे दूर करने की जरूरत: सुनील शर्मा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Need to dispel the fear surrounding AI: Sunil Sharma
कौशांबी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में लोगों को तकनीक के प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित करने के लिए सोमवार को कौशांबी में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा ने करते हुए कहा कि एआई को लेकर लोगों के मन में जो डर है, उसे दूर कर इसे आत्मसात करने की जरूरत है। इससे हम विश्व के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें। विशिष्ट अतिथि लोयोला इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन चेन्नई के निदेशक फादर सी जॉय अरुण ने कहा कि सामाजिक बदलाव के लिए परिवर्तनकारी शिक्षा की जरूरत है। शिक्षा, नेतृत्व और सीखने के बदलते माहौल को नई दिशा देने से लोग एआई को सहजता से अपनाकर अपने जीवन को आसान बना सकेंगे। इसके बाद उच्च शिक्षा का अगला दशक: चुनौतियां, विकल्प और अवसर विषय पर पैनल चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed