फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NCR sharp cold winds from the wintry weather

तेज ठंडी हवाओं से एनसीआर का मौसम हुआ सर्द

Tue, 22 Mar 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 22 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
NCR sharp cold winds from the wintry weather
मौसम - फोटो : अमर उजाला

 तेज ठंडी हवाओं से एनसीआर में ठिठुरन बढ़ गई। सोमवार से चल रही तेज हवाओं ने मंगलवार को धूल भरी आंधी जैसा रूप ले लिया। लोगों को शाम तक हवा ने खूब परेशान किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार होली और रंगोत्सव पर मौसम गर्म रहेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को उमस से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शनिवार-रविवार को दिल्ली-एनसीआर सहित मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में लगातार उथल-पुथल चल रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों का मौसम भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


हवाओं के कम दबाव केचलते तेज अंधड़ चलने लगा। मंगलवार सुबह 18 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया।
मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह के अनुसार बुधवार को हवा की गति कम होकर आठ किमी प्रतिघंटा रह जाएगी।

इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। लोगों को गर्म मौसम का सामना करना पड़ेगा। रंगोत्सव पर बृहस्पतिवार को भी तापमान ज्यादा रहेगा। शुक्रवार को बादल छाने के साथ ही लोगों को उमस का सामना करना होगा। शनिवार और रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इससे तापमान में कोई कमी नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed