फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NCERT books became expensive by 20 percent

NCERT: 20 फीसदी तक महंगी हो गईं एनसीईआरटी की किताबें, एक नजर में देखें पुस्तकों के नए दाम

Sun, 19 Mar 2023 06:01 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 Mar 2023 06:01 AM IST
सार

एनसीईआरटी किताबों के नए स्टॉक में 10 से 20 फीसदी तक ही वृद्धि हुई है। वहीं निजी प्रकाशकों की किताबें 40 से 50 फीसदी तक महंगी हो गई हैं।

विज्ञापन
NCERT books became expensive by 20 percent
NCERT - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अप्रैल से शुरू होने वाले स्कूलों के नए शैक्षणिक सत्र में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें खरीदने के लिए जेब ढीली करनी होगी। एनसीईआरटी के नए सिलेबस की किताबों में 20 फीसदी तक इजाफा हुआ है। दूसरी ओर निजी प्रकाशकों की किताबें तो 50 फीसदी तक महंगी हो गई हैं। ऐसे में ऐसे स्कूल जहां निजी प्रकाशकों की किताबें संचालित होती हैं, तो अभिभावकों की जेब कटना तय है। 

विज्ञापन

कॉमर्स का सिलेबस सबसे ज्यादा महंगा 
मॉडल टाउन स्थित जगदंबा बुक स्टोर के संचालक राजकुमार ने बताया कि एनसीईआरटी किताबों के नए स्टॉक में 10 से 20 फीसदी तक ही वृद्धि हुई है। लेकिन निजी प्रकाशकों की किताबें 40 से 50 फीसदी तक महंगी हो गई हैं। एनसीईआरटी में 12वीं कॉमर्स (वाणिज्य) विषय का सिलेबस के दाम अधिक हैं। एनसीईआरटी में पहली से पांचवीं और छठवीं से आठवीं तक की पुस्तकों के दाम में 10 प्रतिशत तक ही बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकों के दाम पर नजर 

कक्षा    नए दाम    पुराने दाम     
एक से पांचवीं तक    800    720    
छठवीं से आठवीं तक    640    580    
नौवीं और दसवीं तक    1000    840           
11वीं और 12वीं तक 
वाणिज्य    2000    1750          
विज्ञान    1300    1100                
कला    900    800
दाम रुपये में हैं और पूरे कोर्स के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed