{"_id":"681f804757a66c3f2c000e58","slug":"national-lok-adalat-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1012-631534-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.80 लाख केसों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.80 लाख केसों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो.
- 70 फीसदी मामले वाहनों के चालान से संबंधित हुए निस्तारित
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,80,689 केसों का निस्तारण हुआ। इनमें सत्तर फीसदी मामले वाहनों के चालान से संबंधित निस्तारित हुए। जबकि लघु प्रकृति के सुलह योग्य (शमनीय) 47781वादों का निस्तारण किया गया। अर्थदंड के रूप में 7,20, 2893रुपये वसूले गए। राजस्व न्यायालयों में राजस्व संबंधित 1,32,908 केसों का निस्तारण हुआ। शनिवार को जनपद न्यायाधीश आशीष गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत कराई। इसके बाद उन्होंने लोक अदालत का निरीक्षण कर निस्तारण का जायजा लिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुमार मिताक्षर ने बताया कि मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर से संबंधित 68 मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें पक्षकाराें को 11431309.रुपये अदा किए जाने के आदेश पारित किए गए। अलग-अलग बैंकों के लोन रिकवरी/बीएसएनएल से संबंधित 125 मामलों का निस्तारण किया गया। निर्णय में 2.10 लाख रुपये वसूली के आदेश पारित किए गए।
विज्ञापन
प्रतितोष आयोग में 64 केसों का हुआ निस्तारण
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 64 वादों का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित हुए। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि समझौते के बाद पक्षकारों को विपक्षियों द्वारा प्रतिपूर्ति दिलाई गई।
विज्ञापन
---------