फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   National Investigation Agency NIA raids in Khurja of Bulandshahr

Bulandshahr NIA Raid: बुलंदशहर के खुर्जा में एनआईए का छापा, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े हैं तार

Tue, 18 Oct 2022 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Oct 2022 12:45 PM IST
सार

बुलंदशहर के खुर्जा के मुगलपुरा मोहल्ले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई चल रही है। एनआईए की टीम एक परिवार के कई लोगों से पूछताछ कर रही है। सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड में हथियार सप्लाई हुए थे। 

विज्ञापन
National Investigation Agency NIA raids in Khurja of Bulandshahr
बुलंदशहर के खुर्जा में एनआईए का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा के शेख साहिबान मोहल्ले में पत्रकार रिजवान के घर एनआईए की टीम ने छापा मारा है। सुबह साढ़े पांच बजे से टीम जांच और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के खुर्जा के शेख साहिबान मोहल्ले में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने छापेमारी की। टीम सुबह पांच बजे स्थानीय पुलिस के साथ मोहल्ले में पहुंची। जहां पूर्व में हथियार सप्लाई के मामले में गिरफ्तार हुए कुर्बान अंसारी के घर पर टीम छह घंटे से टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हथियार सप्लाई के मामले में खुर्जा के रहने वाले रेहान और उसके भतीजे शहबाज का नाम सामने आया था। इस मामले में टीम पिछले चार महीने से जांच पड़ताल कर रही है। तीन महीने पहले भी टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए आई थी, लेकिन वह मौके से फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब टीम ने दोबारा छापामारी की है। रिसर्च वारंट के साथ टीम ने स्थानीय पुलिस को अवगत कराया और रिहान के घर पर जांच शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार, रिजवान, रेहान और कुर्बान तीन भाई हैं। इसमें कुर्बान की कुछ समय पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। 

बड़ा भाई रिजवान क्षेत्रीय स्तर का एक अखबार चलाते हैं। वहीं रेहान और मृतक कुर्बान का बेटा शहबाज का मीट का कारोबार है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शहबाज और रेहान का नाम सामने आया था। हालांकि अभी इस मामले में स्थानीय पुलिस ने कोई भी जानकारी देने इनकार कर दिया। 

पूर्व में हथियार सप्लाई में गिरफ्तार हुआ था कुर्बान 
रेहान का भाई कुर्बान 2016 में दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास एके 47 बंदूक के साथ पकड़ा गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed