Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Namo Bharat trains to run 12 additional trips on Bhai Dooj

नमो भारत ट्रेन: भाई दूज पर लगाएगी 12 अतिरिक्त फेरे, 10 मिनट के बजाय इतने अंतराल में उपलब्ध होंगी गाड़ियां

Mon, 09 Nov 2026 10:11 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Mon, 09 Nov 2026 10:11 PM IST
सार

11 नवंबर को भाई दूज पर दिल्ली-मेरठ मार्ग पर नमो भारत ट्रेनों के 12 अतिरिक्त फेरे लगेंगे। कुल 32 फेरे यात्रियों को सुविधा देंगे। जानिए कितने अंतराल में ट्रेनें उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
Namo Bharat trains to run 12 additional trips on Bhai Dooj
नमो भारत ट्रेन

विस्तार

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर नमो भारत ट्रेनें 11 नवंबर को भाई दूज के अवसर पर 12 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। एनसीआरटीसी ने यह निर्णय यात्रियों की यात्रा को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए लिया है। इन अतिरिक्त फेरों से ट्रेनें 10 मिनट से कम यानी नौ मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी। नमो भारत ट्रेनें पहले से ही 20 अतिरिक्त फेरे लगा रही हैं। भाई दूज के दिन इन्हें बढ़ाकर 32 कर दिया गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि त्योहार में होने वाली भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना भी है। भाई दूज के दिन भाई अपनी बहनों से टीका करवाने उनके घर जाते हैं। वहीं, बहनें भी भाइयों के घर जाती हैं। इन अतिरिक्त फेरों से उन्हें विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही, परिवार के साथ त्योहार मनाने और परिजनों से मिलने जा रहे लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


भीड़ और प्रदूषण से राहत
दिवाली से एक हफ्ते पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में पहुंच गया था। तमाम उपायों के बावजूद दिवाली के बाद यह स्थिति और भयावह हो गई है। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है। इस निर्णय से सड़कों पर वाहनों का दबाव कुछ हद तक कम होगा। इससे भीड़ और प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed