{"_id":"68599fa2e7ec0fb150033014","slug":"nahal-another-accused-arrested-in-constable-murder-case-ghaziabad-news-c-30-gbd1017-663242-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहल : सिपाही हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहल : सिपाही हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मसूरी। नाहल गांव में हुए सिपाही सौरभ देशवाल हत्याकांड मामले में एक और वांछित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खुर्शेद पर पुलिस ने बीते दिनों 25 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी को नाहल जाने वाले रास्ते से दबिश देकर दबोचा गया। इससे पहले पुलिस इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अभी दो लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि 23 जून की रात को नोएडा पुलिस नाहल में दबिश देने आई थी। पुलिस जैसे ही आरोपी कादिर को हिरासत में लेकर अपने साथ ले जाने लगी तो उसको बचाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और पत्थरबाजी कर दी। गोली भी चलाई, इसमें नोएडा के सिपाही सौरभ देशवाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने वांछित आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया था। उन्हीं में से एक आरोपी खुर्शेद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।