{"_id":"665524741795a8f99d090254","slug":"munshi-of-tehsil-who-went-to-take-bath-in-tube-well-with-friends-died-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-109130-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दोस्तों संग ट्यूबवेल में नहाने गए तहसील के मुंशी की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दोस्तों संग ट्यूबवेल में नहाने गए तहसील के मुंशी की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के कनावानी गांव में दोस्तों के साथ ट्यूबवेल में नहाने के दौरान तहसील के एक मुंशी की मौत हो गई। दोस्तों ने मामले की सूचना उनके परिवार को दी। सभी लोग गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विजयनगर स्थित सिद्धार्थ विहार की कांशीराम आवास योजना में रहने वाले अशोक ने बताया कि उनके बड़े भाई मनोज कुमार (35) सदर तहसील में एक अधिवक्ता के पास मुंशी का काम देखते थे। वह रविवार दोपहर को अपने दोस्त अशोक, राजकुमार और अमित के साथ इंदिरापुरम के कनावनी स्थित एक ट्यूबवेल में नहाने गए थे। वहां कपड़े उतारने के दौरान अचानक वह गिर पड़े। दोस्तों ने मामले की सूचना तुरंत उनके भाई को दी। वह तीनों दोस्तों की मदद से अपने भाई को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले में परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन