{"_id":"57cb0b714f1c1bd11f2cb59d","slug":"municipal-executive-each-ward-will-develop-50-50-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम कार्यकारिणी बैठक हर वार्ड में होंगे 50-50 लाख के विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम कार्यकारिणी बैठक हर वार्ड में होंगे 50-50 लाख के विकास कार्य
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
विकास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में हर वार्ड में 50-50 लाख रुपये के विकास कार्य कराने पर मुहर लग गई। मेयर की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों के साथ निगम अधिकारियों ने पुनरीक्षित बजट को पास कर दिया। बैठक में निर्माण कार्य के बजट को बढ़ाकर 117 करोड़ रुपये कर दिया गया। बजट में 45 करोड़ रुपये बोर्ड फंड की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इस बजट से हर वार्ड में रुके हुए विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा मेयर कोटा 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ कर दिया गया है।शहर में जल्द ही विकास की बयार बहेगी। शनिवार को मेयर के कक्ष में हुई निगम कार्यकारिणी की बैठक में विशेष रूप से निर्माण कार्य और सीवर व्यवस्था को सुधारने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निगम प्रशासन हर वार्ड में 50-50 लाख रुपये के विकास कार्य कराएगा। इसके लिए कई वार्डों से टेंडर भी आ चुके हैं। जल्द ही अधिकारी टेंडरों को अंतिम रूप देकर कार्य शुरू करा देंगे। मेयर अशु वर्मा ने बताया कि मार्च 2017 तक विकास कार्य के लिए अतिरिक्त बजट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
पहले निर्माण कार्य के बजट में 72 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इसमें 45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इन 45 करोड़ रुपये से वार्डों में रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाएगा। इस धनराशि की व्यवस्था के लिए 40 करोड़ रुपये अवस्थापना निधि और 5 करोड़ रुपये अन्य मदों से लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वार्डों में विकास कार्य के अलावा सीवर लाइनों की सफाई पर 12 करोड़ खर्च किए जाएंगे। जलकल विभाग के लिए 4.50 करोड़ की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। वहीं, मेयर कोटा 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दिया गया है। कार्यकारिणी ने 56.50 करोड़ के पुनरीक्षित बजट को पास किया है।
बैठक में अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, पार्षद मोनिका मित्तल, बबिता चौधरी, शशी यादव, प्रवीन चौधरी, बाबू सिंह आर्य, आदिल मलिक, अजय शर्मा, पिंकी डागर उपस्थित थीं।
कार्यकाल खत्म होने पर किया सम्मानित
निगम कार्यकारिणी में 5 सितंबर में अपना कार्यकाल खत्म कर रहे पार्षद बाला यादव, बबिता चौधरी, बाबू सिंह आर्य और प्रवीन चौधरी को मेयर अशु वर्मा ने शॉल पहनाकर सम्मानित किया।