{"_id":"67a3afce98598ceb990ae657","slug":"municipal-corporation-will-use-40-thousand-square-meters-of-vacated-land-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-568107-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खाली कराई गई 40 हजार वर्ग मीटर भूमि का प्रयोग करेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खाली कराई गई 40 हजार वर्ग मीटर भूमि का प्रयोग करेगा नगर निगम
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक में नगर निगम द्वारा खाली कराई गई भूमि का महापौर सुनीता दयाल ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने खाली कराई गई भूमि के व्यावसायिक प्रयोग के लिए प्लान बनाने का निर्देश दिया।
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि क्राॅसिंग रिपब्लिक में लगभग 40 हजार वर्ग मीटर भूमि खाली कराई गई है। अभी लगभग 10 हजार वर्ग मीटर भूमि को खाली कराना बाकी है। इसके लिए नगर निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि उक्त भूमि का प्रयोग स्पोर्ट्स कॉंप्लेक्स, बैंक्वेट, व्यावसायिक भवन या दुकानें बनाने के लिए किया जा सकता है। इससे निगम की आय में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं, निगम की भूमि बाउंड्री कराकर सुरक्षित किया जाना आवश्यक है। निगम की भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कैलाभट्ठा एवं नूर नगर में निगम की भूमि को खाली कराया गया था। जिस पर कॉंप्लेक्स एवं दुकानें बनाने के लिए निविदा जारी हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान संपत्ति प्रभारी पल्लवी सिंह, संपत्ति अधीक्षक रामाशंकर वर्मा, लेखपाल आदि मौजूद रहे।