फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Municipal Corporation sealed the shopping complex and auditorium

Ghaziabad News: नगर निगम ने शॉपिंग काॅम्पलेक्स और ऑडिटोरियम किया सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation sealed the shopping complex and auditorium
गाजियाबाद। तीन करोड़ से अधिक का किराया बकाया होने पर नगर निगम ने बुधवार को रमतेराम रोड स्थित शाॅपिंग काॅम्पलेक्स और नेहरूनगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम को सील कर दिया है। इस दौरान परिसर के अंदर कई लोगों के वाहन खड़े थे, सीलिंग के बाद काफी संख्या वाहन सवार बाहर जमा रहे।
विज्ञापन

नगर निगम ने बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर ली है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डा. संजीव सिन्हा का कहना है कि 50 बड़े बकायेदारों पर 10 करोड़ से अधिक का बकाया है। इन सबको नोटिस भेजा जा चुका है। नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अब सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। सीलिंग के मौके पर जोनल प्रभारी अंगद गुप्ता, संपत्ति अधीक्षक रामशंकर वर्मा व अन्य टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पर 1,89,96,439 बकाया है। शॉपिंग काॅम्पलेक्स पर 2,05,43,045 रुपये का बकाया है। दोनों संपत्तियों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा 1146 दुकान जिन पर दो करोड़ से अधिक का बकाया है उनको भी बकाया जमा करने के लिए नोटिस दिया जा चुका है। बकाया जमा न होने की दशा में जल्द ही सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक ने सभी जोनल प्रभारी और अन्य सभी टीम को किरायेदारों से वसूली की कार्रवाई को सख्ती से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कर विभाग लगातार बकायेदारों को नोटिस भी जारी कर रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम और रमतेराम रोड शॉपिंग काॅम्पलेक्स पर कुल बकाया 3,95,39,486 रुपये हैं। इसके लिए मैसर्स रैली इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अशोक कुमार को बकाया जमा करने के लिए कहा गया है।

---
समय से अपना किराया जमा करें व्यापारी : महापौर
महापौर सुनीता दयाल ने व्यापारियों से समय से अपना किराया जमा करने के लिए अपील की है। शहर के विकास में अपनी भागीदारी निभाते हुए समय से अपना हाउस टैक्स तथा किराया जमा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि बकाया किराया जमा नहीं कराया जाएगा तो नगर निगम द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed