फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Municipal Corporation and UPSIDA cleaned the drain, water came out from the road

Ghaziabad News: नगर निगम और यूपीसीडा ने साफ कराया नाला, सड़क से निकला पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation and UPSIDA cleaned the drain, water came out from the road
साहिबाबाद। सौर ऊर्जा मार्ग एवं लिंक रोड पर जलभराव से होने वाली समस्या का अब स्थायी समाधान निकाला जा रहा है। एक सप्ताह से सड़क पर हुए जलभराव की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने इस पर विचार किया है। फिलहाल शुक्रवार रात यूपीसीडा एवं नगर निगम ने अपने-अपने मार्ग पर पंप लगाकर पानी हटा दिया है। सौर ऊर्जा मार्ग पर से पानी निकल चुका है। कुछ दूरी पर अभी कीचड़ बना हुआ है। वहीं, अब जलभराव न हो इसके स्थायी समाधान पर भी विचार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जलभराव की शिकायत के बाद यूपीसीडा ने जहां नाले की सफाई कराई वहीं नगर निगम की टीम ने एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ मिलकर इसके स्थायी समाधान पर चर्चा की। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार ने बताया कि एनसीआरटीसी अधिकारी से बात कर नाले पर चैंबर खुलवाने पर बात की गई है। इसके तहत एक चैंबर यहां खोला गया है जबकि प्रत्येक 50 मीटर की दूरी पर चैंबर खोले जाने की बात हुई है। इससे बड़े नाले की सफाई की जा सकेगी और पानी की निकासी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि चैंबर बन जाने से नाले की सफाई हो सकेगी और जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

वहीं, यूपीसीडा के डीजीएम आरएस यादव ने बताया कि जलभराव की शिकायत मिलते ही उन्होंने मौके पर टीम भेजकर सफाई कराई और पंप लगाकर पानी निकलवाया। उन्होंने बताया कि अब जो कीचड़ रह गया है जल्द ही उसे साफ कर लिया जाएगा। यूपीसीडा अधिकारी ने बताया कि वह लोग अपने नाले की चौड़ाई बढ़ाएंगे ताकि पानी की निकासी आसानी से हो सके। सड़क पर न तो गंदी जमा होने दी जाएगी और न पानी। बता दें कि नाले की समुचित सफाई न होने की वजह से शुक्रवार को हुई बारिश के बाद साहिबाबाद रैपिड स्टेशन के सामने मोहन नगर की ओर जाने वाले मार्ग एवं साहिबाबाद गांव के सामने सौर ऊर्जा मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया था। इसकी वजह से हजारों लोग परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed