{"_id":"6a70f47fe45fb605cd0b522c","slug":"municipal-commissioner-displeased-upon-finding-incomplete-barricading-seeks-explanation-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-946621-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बैरिकेडिंग अधूरी मिलने पर नगर आयुक्त नाराज, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बैरिकेडिंग अधूरी मिलने पर नगर आयुक्त नाराज, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सोमवार को दुहाई से मोहन नगर तक कांवड़ व्यवस्था का जायजा लिया। मोहन नगर में बैरिकेडिंग का काम अधूरा मिलने पर वह नाराज हुए। उन्होंने तत्काल कार्य पूरा करने के आदेश दिए। निगरानी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश भी दिए।
नगर आयुक्त ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यातायात को एकतरफा किया गया है। ऐसे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने मेरठ रोड पर नगर निगम के शिविर, सचल शौचालय और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था भी जांची। दूधेश्वर नाथ मंदिर में महंत से भी व्यवस्था पर चर्चा कर निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि कांवड़ मेले में 24 घंटे कर्मचारी पाली में तैनात हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों को कोई समस्या न होने देना है।