फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mulayam office name fake bank account opened

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की संपत्ति के नाम पर खुले कई फर्जी बैंक खाते

Wed, 06 Apr 2016 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 06 Apr 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
Mulayam office name fake bank account opened
मुलायम सिंह यादव

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की रजिस्टर्ड संपत्ति (पार्टी के जिला कार्यालय) में खुद का निवास दिखाकर कई लोगों ने बैंकों में खाते खुलवा लिए। बैंक एकाउंट्स की चेकबुक पार्टी कार्यालय के पते पर पहुंची तो इस गोरखधंधे का पता चला।

विज्ञापन


मामले की रिपोर्ट अब लखनऊ भेजी गई है। उधर इस फर्जीवाडे़ के बाद से बैंकों में भी हड़कंप मचा है। 4, आरडीसी स्थित सपा के जिला कार्यालय की रजिस्ट्री पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के नाम है। दिन में कार्यालय पर जहां पार्टी पदाधिकारी बैठते हैं, वहीं रात को ताला लगा रहता है।
विज्ञापन


इसी कार्यालय में खुद का निवास दिखाकर बैंकों के खाते खुलवा लिए गए। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार कुल पांच खाते पार्टी आफिस के एड्रेस पर खुलवाए गए हैं। पहले दो को कोरियर कंपनी की गलती मानकर लौटा दिया गया, लेकिन तीसरी चेक बुक आने पर पदाधिकारी गंभीर हुए और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैंक स्टाफ के खिलाफ भी कार्यवाही संभव

Mulayam office name fake bank account opened
मुलायम सिंह यादव

महानगर अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि फर्जी कागजात तैयार कर पार्टी आफिस को अपना बताने वालों में से तीन की पहचान कर ली गई है। फिलहाल इंडियन बैंक की आरडीसी शाखा में खुले खातों की जानकारी मिली है। अन्य बैंकों में भी ऐसा मामला हो सकता है।

पूरे मामले की जानकारी पार्टी हाईकमान को भेज दी गई है। डीएम के माध्यम से बैंकों से भी जानकारी मांगी गई है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज कराया जाएगा। एसएसपी को भी इसकी जानकारी दी गई है।

कुछ खातों में पार्टी आफिस का एड्रेस सामने आया है। इनकी जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। यदि बैंक स्टाफ की लापरवाही सामने आती है तो उन पर भी कार्रवाई होगी। - महेश रावत, मुख्य प्रबंधक इंडियन बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed