फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MP VK SINGH Gift of two ambulance ghaziabad

जनरल ने गाजियाबाद को दिया दो एंबुलेंस का तोहफा

Wed, 10 May 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद Updated Wed, 10 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
 MP VK SINGH Gift of two ambulance ghaziabad
केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जनरल वीके सिंह । - फोटो : DEMO PIC

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जनरल वीके सिंह ने बुधवार को गाजियाबाद की ग्रामीण जनता को दो एंबुलेंस भेंट कीं। यह एंबुलेंस गांव-गांव जाकर मरीजों को सेवा मुहैया कराएंगी। सांसद ने एंबुलेंस सेवा के शुरुआत की

विज्ञापन


घोषणा मोहन नगर स्थित आईटीएस कालेज में आयोजित स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में जन प्रतिनिधियों की भागीदारी विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में की। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को बेहतर सुविधा और सेवा मुहैया कराने के लिए कदम उठा रही है।  
विज्ञापन

     
विचार गोष्ठी की शुरुआत सांसद वीके सिंह, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री स्वाति सिंह, डीएम मिनिष्ती एस, विधायक सुनील शर्मा ने दीप जलाकर किया। जनरल वीके सिंह ने कहा कि इन एंबुलेंस के जरिए गांव के लोगों को मुफ्त पैथालाजी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस गांव-गांव में जाकर मरीजों की शुगर, बीपी, लिपिड प्रोफाइल और रक्त की जांच फ्री करेगी। पैथॉलोजी की जांच महंगी होने से गरीबों को इलाज कराने में परेशानी होती है, मगर फ्री जांच होने से मरीजों को राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि एंबुलेंस में मेडिकल किट भी रहेगी। जिसका मरीजों के इलाज के लिए तत्काल इस्तेमाल भी किया जा सके। बता दें कि बुधवार को जनरल वीके सिंह का जन्मदिन था। स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने स्वच्छता पर जोर देकर कहा कि

आजादी के कई दशक बीतने के बाद भी हमें देश की स्वच्छता और महिला सुरक्षा को लेकर बात करनी पड़ती है। पिछले दशकों में किसी भी सरकार ने इसके लिए कोई कदम नहीं उठाए। इस मौके पर मेयर अशु वर्मा, विधायक सुनील शर्मा,

विधायक अजीत पाल त्यागी, सांसद प्रतिनिधि संजीव शर्मा, डीएम मिनिष्ती, पप्पू पहलवान, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, भारत कृषक समाज की ओर से सांसद वीके सिंह का जन्मदिन शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।


मिसल गढ़ी स्थित द ग्रांड आयरिस अंबेडकर स्कूल में शौर्य दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के राष्ट्रीय महासचिव हातम सिंह नागर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।       

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed