{"_id":"572f69234f1c1bee4b5ccff4","slug":"mp-from-the-hoop-by-rob-dobigat","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोबीघाट आरओबी के लिए लोगों ने घेरा सांसद आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोबीघाट आरओबी के लिए लोगों ने घेरा सांसद आवास
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 09 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
लाइनपार क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाले धोबीघाट आरओबी के जल्द निर्माण के लिए रविवार को लोगों ने सांसद वीके सिंह के आवास पर घेराव किया। घेराव के पश्चात विजयनगर आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष महेशचंद गौतम और स्थानीय व्यापार मंडल ने सांसद के नाम एक ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
युवा महानगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि एवं विजयनगर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी रविवार सुबह राजनगर स्थित सांसद वीके सिंह के आवास पर पहुंचे। लोगों का कहना था कि लाइनपार क्षेत्र की सात लाख की जनता लंबे समय से धोबीघाट आरओबी की मांग करती चली आ रही है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद ने भी अपने चुनावों के दौरान धोबीघाट को जल्द से जल्द बनवाने का वादा किया था। लोगों का आरोप है कि अब सांसद शायद अपने पूर्व के वादे को भूल गए। यही कारण है कि कई बार तारीख निश्चित होने के बाद भी आरओबी का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। प्रदर्शनकारियों में वसीम अली, संजय जिंदल, ज्ञानेंद्र शर्मा, शौकीन सैफी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन