{"_id":"6a4426b1e3ac2a629e0af6dd","slug":"motorcyclists-snatched-a-chain-from-a-womans-neck-near-the-temple-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20724-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मंदिर के पास महिला के गले से चेन खींच ले गए बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मंदिर के पास महिला के गले से चेन खींच ले गए बाइक सवार
विज्ञापन
कौशांबी। थानाक्षेत्र के वैशाली स्थित शनि मंदिर के पास दो बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से चेन खींची और भाग गए। वारदात 28 जून की शाम इंदिरापुरम के शक्तिखंड की रहने वाली ज्योत्सना के साथ हुई। पुलिस ने 30 जून की रात प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में ज्योत्सना ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे वह अपने घर लौट रही थीं। शनि मंदिर के पास दो बाइक सवार झपट्टा मारकर गले में पड़ी सोने की चेन खींच ले गए। बताया कि हादसा अचानक हुआ और वह स्तब्ध रह गईं। इसकी वजह से आरोपियों की बाइक का नंबर नहीं देख पाईं। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी जिस रास्ते से भागे हैं उस मार्ग पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।