{"_id":"6acbd8a4a2f77f89de07a104","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-out-of-control-canter-truck-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111124-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेकाबू कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेकाबू कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के हापुड़ मार्ग पर गांव फजलगढ़ के सामने रविवार शाम बेकाबू कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, भोजपुर के गांव ईशाकनगर निवासी 55 वर्षीय लोकेश कुमार रविवार शाम करीब छह बजे बाइक से मोदीनगर की ओर जा रहे थे। गांव फजलगढ़ के पास एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में लोकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, रविवार सुबह नगर के निवाड़ी मार्ग पर बिजलीघर के पास रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दयापुरी, मोदीनगर निवासी मनीष कुमार और राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।