फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mother in law and father in law changed religion and pressure on married woman too

UP: सास-ससुर ने बदला धर्म, विवाहिता पर भी बना रहे दबाव, धर्म परिवर्तन के लिए नोएडा से आते हैं धर्म गुरु

Sun, 22 Sep 2024 10:38 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 22 Sep 2024 10:38 AM IST
सार

महिला के सास ससुर ने धर्म परिवर्तन किया हुआ है। जेठ की मौत हो चुकी है। विवाहिता का आरोप है कि सास-ससुर और जेठ का पुत्र उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाते हैं।

विज्ञापन
Mother in law and father in law changed religion and pressure on married woman too
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद की विजयनगर कॉलोनी निवासी विवाहिता पर परिवार सहित धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। विवाहिता का आरोप है कि सास ससुर और उसके जेठ के परिवार ने धर्म बदला हुआ है और तीनों उस पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते है। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता है। विवाहिता ने समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन

विवाहिता अपने पति और दो बच्चों सहित सास ससुर के साथ मोदीनगर एक कॉलोनी में रहती है। विवाहिता ने बताया कि उसके जेठ नोएडा में रहते है। जेठ के परिवार और सास ससुर ने धर्म परिवर्तन किया हुआ है। जेठ की मौत हो चुकी है। विवाहिता का आरोप है कि सास-ससुर और जेठ का पुत्र उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कराने के लिए कई बार नोएडा धर्मगुरुओं की टीम भी आई। धर्मगुरु विवाहिता और उसके परिवार को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रलोभन देते हैं। मगर विवाहिता और उसके परिवार ने धर्म नहीं बदला। आरोपी धर्म परिर्वतन नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed