{"_id":"6a670c70462166f92507b6eb","slug":"mother-and-daughter-died-under-suspicious-circumstances-in-loni-pooja-colony-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गाजियाबाद में महिला का मिला शव, गले पर फंदे के निशान; तीन-चार दिन से बंद घर से आ रही थी बदबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गाजियाबाद में महिला का मिला शव, गले पर फंदे के निशान; तीन-चार दिन से बंद घर से आ रही थी बदबू
Mon, 27 Jul 2026 01:15 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:15 PM IST
सार
Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक घर के अंदर 45 साल की महिला का शव मिला है। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
महिला की हत्या की आशिंका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में एक महिला का शव घर के अंदर मिला है। शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पड़ोसियों ने घर से तेज बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को बाहर निकाला। महिला के गले में दुपट्टे से फंदा लगा हुआ था। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची थी। पूछताछ में पता चला कि मृतक महिला का नाम प्रमिला (करीब 45 वर्ष) था। वह अपने पति पवन निवासी जनपद मुजफ्फरपुर, बिहार के साथ रहती थी। यह परिवार करीब 10 साल से इस मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
सोमवार को पड़ोसियों ने दुर्गंध और दरवाजे पर मक्खियां मंडराते देखीं। प्रमिला के साथ रहने वाला व्यक्ति पवन घटना के बाद से गायब है। लोगों ने प्रमिला की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से सबूत एकत्रित किए हैं। प्रमिला की पहली शादी पिंटू से हुई थी, जिससे उनकी एक बेटी विद्या (लगभग 7 वर्ष) है। विद्या घटना के समय रिश्तेदारों के यहां थी, उसे बुलाया जा रहा है। पवन की पहली पत्नी से भी दो बेटियां हैं, लक्ष्मी (लगभग 5-6 वर्ष) और मैक्रोनी (लगभग 3-4 वर्ष)।
प्रमिला और पवन पिछले लगभग 6-7 वर्षों से साथ रह रहे थे। उनके बीच अक्सर घरेलू विवाद और कहासुनी होती रहती थी। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। गायब व्यक्ति पवन की तलाश की जा रही है। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।