फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   More than eight thousand applications came for 210 posts

Ghaziabad News: 210 पदों के लिए आए आठ हजार से अधिक आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
More than eight thousand applications came for 210 posts
गाजियाबाद। जिले में 212 आंगनबाड़ी के पदों पर भर्ती चल रही है। इन पदों के लिए अभी तक लगभग आठ हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। कभी लोकसभा चुनाव तो कभी उपचुनाव के मद्देनजर पिछले आठ महीनों से भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई थी अब रिक्त पदों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में चल रहे कुल आंगनबाड़ी केंद्रों की तुलना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की संख्या कम है।
विज्ञापन

कुछ कार्यकर्ता के सेवानिवृत होने से और कुछ के पदोन्नत होने से कार्यकर्ता की संख्या काफी कम हो चुकी है। जिले में 1371 कार्यकर्ता के सापेक्ष मात्र 1,040 कार्यकर्ता ही कार्य कर रही हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया आठ महीने पहले शुरू हुई थी लेकिन आचार संहिता की वजह से काफी समय से यह प्रक्रिया रुकी हुई थी। जब से आवेदन शुरू हुए हैं तब से आठ हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इन पदों के उच्चशिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया है।
विज्ञापन


----



इनसेट :
- अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।

- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
- अपने क्षेत्र के स्थानीय निवासी होने आवश्यक है।



----

बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं लेकिन अधिक आवेदन स्थानीय नहीं हैं। इनमें दिल्ली,मेरठ सहित आसपास के आवेदन भी हैं। पात्रता के अनुसार अभ्यर्थी स्थानीय निवासी होना चाहिए। शासन स्तर से स्क्रूटनी के बाद जो लिस्ट जारी होगी उसी के अनुसार नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शशि वार्ष्णेय, कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed