{"_id":"67cc9581635781fbf90a8b97","slug":"more-than-156-lakh-cases-were-settled-in-lok-adalat-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-588678-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोक अदालत में 1.56 लाख से अधिक केसों का किया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोक अदालत में 1.56 लाख से अधिक केसों का किया निस्तारण
विज्ञापन
गाजियाबाद। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1.56 लाख केसों का निस्तारण किया गया। लघु प्रकृति के सुलह योग्य (शमनीय) 75,951 वादों का निस्तारण किया गया। अर्थदंड के रूप में एक करोड़ 62 लाख 78 हजार 818 रुपये वसूले गए। राजस्व न्यायालयों में राजस्व संबंधित 80,154 केसों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुमार मिताक्षर ने बताया कि मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर से संबंधित 73 मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें पक्षकाराें को एक करोड़ 74 लाख 75 हजार 500 रुपये अदा करने के आदेश दिए गए। अलग-अलग बैंकों के लोन रिकवरी/बीएसएनएल से संबंधित 285 मामलों का भी निस्तारण किया गया। निर्णय में तीन करोड़ 54 लाख 88 हजार 455 रुपये वसूली के आदेश दिए गए।
प्रतितोष आयोग में 52 वादों को निपटाया
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 52 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें 24 वाद सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित किए गए। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि समझौते के बाद पक्षकारों को विपक्षियों द्वारा प्रतिपूर्ति दिलाई गई।