फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Moradabad MEMU arrived five hours late, passengers upset

मुरादाबाद मेमू पांच घंटे देरी से पहुंची, यात्री परेशान

Wed, 04 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 04 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Moradabad MEMU arrived five hours late, passengers upset
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
 मुरादाबाद-गाजियाबाद रेल रूट सोमवार को ही बहाल हो गया था, लेकिन यात्रियों को मंगलवार को भी परेशानियां झेलनी पड़ी। मंगलवार को मुरादाबाद-आनंद विहार मेमू पांच घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची।
विज्ञापन


ऐसे में सुबह दिल्ली पहुंचने वाले नौकरीपेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 9:30 बजे आनंद विहार पहुंचने वाली यह ट्रेन ढाई बजे पहुंची।
मुरादाबाद से मेमू ट्रेन सुबह निर्धारित समय 5:50 बजे की बजाय 1:40 घंटे की देरी से 7:30 बजे रवाना हुई। आनंद विहार स्टेशन तक इसे 11:15 बजे पहुंचना था, लेकिन गाजियाबाद आते-आते यह ट्रेन पांच घंटे लेट हो गई।
विज्ञापन


इस ट्रेन में मुरादाबाद, गजरौला, गढ़, हापुड़ और पिलखुवा से अधिकांश दैनिक यात्री ही सफर करते हैं। ऐसे में इन यात्रियों को भी दिल्ली पहुंचने में पांच घंटे की देरी हो गई। हालांकि आनंद विहार से यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता एक्सप्रेस रही रद्द
आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस मंगलवार को रद्द रही। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशनल कारणों की वजह से ट्रेन का संचालन रद्द किया गया। यह ट्रेन कई दिन से लेट चल रही थी। एक दिन निरस्त किए जाने से इसका शेड्यूल सुधर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed