Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Monkey menace persists; a permanent solution remains in limbo, caught in a cycle of endless meetings.

Ghaziabad News: बंदरों का उत्पात बरकरार, बैठकों के झूले पर झूल रहा स्थायी समाधान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Monkey menace persists; a permanent solution remains in limbo, caught in a cycle of endless meetings.
गाजियाबाद। शहरों और कस्बों में बंदरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं घरों की छतों पर उनका कब्जा है तो कहीं राह चलते लोगों के लिए वे मुसीबत बने हुए हैं। बंदरों को पकड़ने और उनका पुनर्वास करने की कवायद भी चल रही है, लेकिन समस्या का स्थायी इलाज अब तक नहीं मिल सका है। इस स्थिति पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित समिति को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान पाया कि बंदरों की समस्या से निपटने के लिए अब तक की गई कार्रवाई स्थायी समाधान की दिशा में पर्याप्त नहीं है। अदालत को बताया गया कि समिति की पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद कई जिलों में बंदरों को पकड़ने और उनका पुनर्वास करने की कार्रवाई की गई है। हालांकि, इन प्रयासों के बावजूद समस्या के दीर्घकालिक समाधान को लेकर कोई ठोस रणनीति सामने नहीं आई।
विज्ञापन




सुनवाई के दौरान एक महत्वपूर्ण कमी भी सामने आई। बंदरों को पकड़ने, उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने और पुनर्वास करने के लिए अब तक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार नहीं की गई है। अदालत ने पाया कि समिति की बैठकों में अधिकारियों से केवल कामकाज का फीडबैक लिया जा रहा है, जबकि समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस पहल की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर महीने बैठक, लेकिन नतीजे भी जरूरी



हाईकोर्ट ने समिति को निर्देश दिया है कि वह हर महीने बैठक आयोजित करे और बंदरों की समस्या के समाधान की दिशा में लगातार काम करे। संबंधित विभागों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय निकायों को जारी निर्देशों का गंभीरता से पालन कराने की जिम्मेदारी भी समिति की होगी। अदालत ने उम्मीद जताई कि बैठकों का सिलसिला केवल रिपोर्ट और फीडबैक तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उससे कोई प्रभावी समाधान भी निकलेगा।




13 जनवरी को खुलेगा कार्रवाई का हिसाब



अदालत ने राजनगर के प्राजक्त सिंघल और विनीत शर्मा की तरफ से दाखिल जनहित याचिका पर अगली सुनवाई 13 जनवरी 2027 को होगी। इस दिन समिति को अपनी बैठकों के मिनट्स और अब तक की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा पेश करना होगा। बंदरों के पुनर्वास की प्रक्रिया जारी रखने के साथ ही अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि तैयार की जाने वाली योजना जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed