{"_id":"57d59d904f1c1b9421317d74","slug":"mohan-nagar-zone-will-solve-the-water-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहन नगर जोन में हल होगी पानी की समस्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहन नगर जोन में हल होगी पानी की समस्या
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन नगर जोन में जल्द ही पानी की समस्या हल होगी। नगर निगम साईं उपवन में चार नए नलकूप लगाएगा। अससे मोहन नगर जोन की कई कालोनियों में पानी की सप्लाई की जाएगी। टीला मोड़ पर गिरते जलस्तर को देखते हुए अधिकारियों ने यह योजना बनाई है।
विज्ञापन
मोहन नगर जोन की शालीमार गार्डन, लाजपत नगर, पसौंडा, डीएलएफ, तुलसी निकेतन, पप्पू आदि कालोनियों में टीला मोड़ से पानी की सप्लाई की जाती है। टीला मोड़ पर जलस्तर गिरने से नलकूपों ने पानी देने कम कर दिया है। इसको देखते हुए अधिकारियों ने चार नए नलकूपों को लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
पहले इन्हें बंथला में हिंडन किनारे लगाया जा रहा था, लेकिन किन्हीं कारणवश वहां पर नलकूप नहीं लगाए जा सकते। इसके बाद अब नगर निगम ने साईं उपवन में नलकूप लगाने की योजना बनाई है। इसके लिए जगह भी चिन्हित कर ली गई है। अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि दो सप्ताह में नलकूपों को लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इनके लगने से लाजपत नगर, शालीमार गार्डन, राजीव कालोनी, में पानी की सप्लाई बेहतर होगी।
-जलस्तर गिरने से कालोनियों में हो रही पानी की समस्या
टीला मोड़ में जलस्तर गिरने से कालोनियों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। लोगों को दो दिन में मात्र तीस से चालीस मिनट ही पानी की सप्लाई हो रही है। इसे देखते हुए जल्द से जल्द साईं उपवन में नलकूप लगाने की योजना बनाई गई है।