{"_id":"657a57b5ffd4630dc90de265","slug":"modinagar-businessman-kidnapped-while-going-to-shop-on-foot-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Modinagar : दुकान के लिए पैदल जा रहे व्यापारी का अपहरण, कार की डिग्गी से कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Modinagar : दुकान के लिए पैदल जा रहे व्यापारी का अपहरण, कार की डिग्गी से कूदकर बचाई जान
Thu, 14 Dec 2023 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 Dec 2023 06:47 AM IST
सार
वह पैदल ही घर से दुकान पर जा रहे थे। तीन बदमाशों ने उन पर तमंचा तानकर उन्हें कार की डिक्की में डाल दिया।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिसोखर मार्ग पर बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे भरे बाजार सीमेंट व्यापारी अचल सिंहल (26) के अपहरण का प्रयास किया गया। वह पैदल ही घर से दुकान पर जा रहे थे। तीन बदमाशों ने उन पर तमंचा तानकर उन्हें कार की डिक्की में डाल दिया। बदमाश उन्हें लेकर चल भी दिए थे लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए हाथ-पांव मारकर कार की डिक्की खोल ली और फिर छलांग लगा दी।
विज्ञापन
सड़क पर गिरने और 10 मीटर तक घिसटते चले जाने से वह बुरी तरह घायल हो गए लेकिन अगले ही पल खुद को संभालते हुए खड़े हुए और जोर से शोर मचा दिया। आसपास के लोग उनकी ओर दौड़े तो बदमाशों के पांव उखड़ गए। वे उन्हें छोड़कर भाग गए। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। माना जा रहा है कि बदमाश फिरौती वसूलने के लिए अपहरण करने आए थे। अचल सिंहल ने किसी से रंजिश या झगड़ा नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन
संतपुरा निवासी अचल सिंह ने बताया कि उनकी बिसोखर रोड पर घर से 300 मीटर दूर ही दुकान है। पिता श्याम कुमार सुबह आठ बजे ही दुकान पर पहुंच जाते हैं। उनके एक-दो घंटे बाद वह जाते हैं। दुकान 50 मीटर दूर ही रह गई थी कि पीछे से कार आई और उनके आगे आकर रुक गई। उसमें से दो बदमाश निकले। एक ने उन पर तमंचा तान दिया और दूसरे ने धक्का देते हुए उन्हें कार कि डिक्की में डालने लगा।
विज्ञापन
उन्होंने विरोध किया तो दोनों बदमाशों ने उन्हें पीटा और डिक्की में डाल दिया। एक बदमाश कार के अंदर ही रहा। उन्हें डिक्की में डालकर बदमाश कार लेकर चल दिए। उन्होंने किसी तरह डिक्की को खोला और फिर छलांग लगा दी। इसके बाद शोर मचा दिया। लोगों को आता देख बदमाश कार लेकर भाग गए।
व्यापारी गुस्से में
भरे बाजार वारदात से व्यापारी गुस्से में हैं। उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि भरे बाजार व्यापारी के अपहरण का प्रयास किया जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है। व्यापारी नेता डॉ. पवन सिंह, प्रदीप कंसल, महेश तायल और मुन्नु अग्रवाल ने कहा कि पुलिस को बाजार में सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिएं। इस घटना में शामिल बदमाशों का जल्द से जल्द पता करके कड़ी कार्रवाई की जाए।
25 से 30 साल के थे तीनों बदमाश
अचल सिंहल ने बताया कि बदमाशों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। किसी ने भी नकाब नहीं पहन रखा था। वे बहुत कम बोल रहे थे। सिर्फ इतना कहा कि चुपचाप डिक्की में बैठ जा। उन्हें पहले तो ऐसे लगा जैसे उनका कोई परिचित उनके साथ मजाक करा रहा हो लेकिन जब उन्हें धक्का देकर डिक्की में डाला गया तो वे समझ गए कि ये बदमाश हैं।