Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   modinagar bds intern nisha sav death doctor blackmailing fir

'रकम दो, वरना बदनाम कर दूंगा': डॉक्टर की धमकियों से परेशान थी बीडीएस इंटर्न निशा? मोबाइल से खुला गहरा राज

Thu, 19 Nov 2026 08:53 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 08:53 PM IST
सार

मोदीनगर के आईडीएसटी कॉलेज की 25 वर्षीय बीडीएस इंटर्न निशा साव की मौत के मामले में पिता ने दिल्ली निवासी डॉक्टर पर ब्लैकमेलिंग और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, निशा के मोबाइल में आरोपी से बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली है। पुलिस ने डॉक्टर और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
modinagar bds intern nisha sav death doctor blackmailing fir
आईडीएसटी कॉलेज की बीडीएस में इंटर्न थी निशा साव - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

यूपी के मोदीनगर में कादराबाद स्थित आईडीएसटी कॉलेज की बीडीएस इंटर्न निशा साव ने दिल्ली निवासी डॉक्टर की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खुदकुशी की थी। निशा के पिता ने आरोपी डॉक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए मोदीनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

आईडीएसटी कॉलेज में बीडीएस इंटर्न थी निशा
पश्चिम बंगाल के कोलकाता के दमदम पार्क निवासी अनूप साव के अनुसार उनकी 25 वर्षीय पुत्री निशा साव आईडीएसटी कॉलेज में बीडीएस इंटर्न थी। बीते 28 अक्तूबर को निशा ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी थी। परिजन निशा का शव लेकर चले गए थे। पुलिस ने निशा का लैपटॉप और मोबाइल व अन्य सामान कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संदीप मेहरा कर रहा था निशा को ब्लैकमेल
बुधवार को निशा के परिजन मोदीनगर पहुंचे। परिजनों के अनुसार निशा के मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग मिली,  जिसमें वह डॉ. संदीप मेहरा उर्फ महेंद्र नामक व्यक्ति से साथ बात कर रही थी। आरोपी डॉ. संदीप मेहरा निशा को ब्लैकमेल कर रहा था और गाली गलौंज कर रहा था। आरोपी निशा को ब्लैकमेल कर उससे रकम मांग रहा था। रकम न देने पर आरोपी डॉक्टर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था। 

विज्ञापन

आत्महत्या से एक दिन पहले मां से की थी निशा ने बात
आरोपी डॉ. संदीप मेहरा ने निशा के परिजनों को भी अपमानित किया और उसे खुदकुशी के लिए उकसाया। आरोपी ने निशा को खुदकुशी के लिए मजबूर किया, परेशान होकर निशा ने कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में फंदे लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के अनुसार निशा ने घटना से एक दिन पहले मां से बात की थी तब वह एकदम सामान्य थी। निशा ने मां से किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि निशा के पिता अनूप साव की तहरीर पर डॉ. संदीप मेहरा उर्फ महेंद्र निवासी रोहिणी सेक्टर-23 दिल्ली व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed