{"_id":"698f7faaff3ef876d20cedde","slug":"model-shop-worker-attacked-in-rdc-three-accused-arrested-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-823242-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आरडीसी में मॉडल शॉप कर्मी पर हमला, तीन आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आरडीसी में मॉडल शॉप कर्मी पर हमला, तीन आरोपी पकड़े
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की आरडीसी में स्थित मॉडल शॉप पर तीन रहीसजादों ने शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया। मनचाही शराब न देने पर कर्मचारी को मॉडल शॉप से खींचकर मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे आरडीसी स्थित मॉडल शॉप पर पहुंचे और शराब की मांग की। उनकी मनचाही शराब न होने पर आरोपियों ने मॉडल शॉप मालिक और कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने मौके पर तोड़फोड़ की और मॉडल शॉप के कर्मचारी शादाब को बाहर खींच लिया। तीनों ने शादाब की पिटाई की और गंभीर रूप से घायल कर दिया।
आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम आशू निवासी गौतमबुद्धनगर, बबलू निवासी दिल्ली और अजय निवासी मंडोली दिल्ली बताया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।