{"_id":"6ac91656de2dabe306090505","slug":"mobile-phone-stolen-from-a-young-man-who-had-come-from-afghanistan-for-his-son-treatment-phone-was-left-behin-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: अफगानिस्तान से बेटे का उपचार कराने आए युवक को मोबाइल चोरी, कैब में छूटा था मोबाइल, चालक मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: अफगानिस्तान से बेटे का उपचार कराने आए युवक को मोबाइल चोरी, कैब में छूटा था मोबाइल, चालक मुकरा
Fri, 09 Oct 2026 09:59 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:59 PM IST
सार
इंदिरापुरम स्थित निजी अस्पताल में बेटे का उपचार कराने के लिए आए विदेशी मेहमान का करीब एक लाख रुपये कीमत का मोबाइल चोरी हो गया है। उन्होंने देर रात इंदिरापुरम थाने में चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदिरापुरम स्थित निजी अस्पताल में बेटे का उपचार कराने के लिए आए विदेशी मेहमान का करीब एक लाख रुपये कीमत का मोबाइल चोरी हो गया है। उन्होंने देर रात इंदिरापुरम थाने में चोरी की तहरीर दी, लेकिन अफगानिस्तान से आए मेहमान के साथ पुलिस ने खेल किया उसकी चोरी की तहरीर की जगह गुम होने की तहरीर लिखवाई गई। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान की रहने वाले यूनुस खान ने बताया कि एक सप्ताह से भारत आए हुए हैं। यहां उनके पांच साल के बेटे का इंदिरापुरम स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह क्रॉसिंग सोसायटी से अस्पताल के लिए कैब से निकले थे, लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे तो उनका मोबाइल उनके पास नहीं था। उन्होंने कैब चालक से संपर्क किया और पूछा की मोबाइल उनके पास तो नहीं है। इस पर चालक ने मना कर दिया।
विज्ञापन
वह थाने में अपने साथी के साथ चोरी की तहरीर देने के लिए आए, लेकिन पुलिस ने उनकी चोरी की तहरीर ना लेकर दूसरी तहरीर लिखवाई, जिसमें गुम होने की बात लिखी गई। इस संबंध में एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दूसरी तहरीर लेने वाले पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन