{"_id":"578d210f4f1c1b8075c4b97a","slug":"mmg-woman-beaten-by-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमजी में युवकों ने महिला को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमजी में युवकों ने महिला को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
women
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएमजी अस्पताल में इलाज कराने आई महिला को कुछ दबंग युवकों ने पीट दिया। इलाज के लिए लाइन में लगने के दौरान महिला से युवकों की बहस हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। महिला की बेटी भी अस्पताल में पहले से भर्ती है।
विजयनगर निवासी महिला बिलकिस सोमवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए लाइन में लगी थीं। वहां लाइन में लगने को लेकर कुछ बहस हुई। इसके बाद लाइन में लगे दो युवक महिला को पीटने लगे। इस दौरान महिला नीचे गिर गई और दोनों युवक भाग गए।
महिला का कहना है कि उसे काफी चोट आई है, कुछ देर के लिए चक्कर भी आ गए। उसने बताया कि उसकी बेटी अस्पताल में पहले से भर्ती है। उसकी कमर में दर्द हो रहा था, जिसे दिखाने के लिए वह लाइन में खड़ी थी। आरोप है कि युवक उससे छेड़छाड़ कर रहे थे और विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। उसने चिकित्सक से शिकायत और इमरजेंसी में शिकायत की लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। इस मामले में सीएमएस डॉ. जेके त्यागी का कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कोई महिला उनके पास शिकायत लेकर नहीं आई थी।