फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MLC election uttar pradesh 96.25 percent polling in Ghaziabad

एमएलसी चुनाव: गाजियाबाद में 96.25 फीसदी हुआ मतदान, देखिए कहां पड़े कितने वोट

Sat, 09 Apr 2022 08:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 09 Apr 2022 08:14 PM IST
सार

जनपद के कुल 799 में से 769 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 96.25 फीसदी मतदान हुआ। एमएलसी बलवंत सिंह रामू वालिया, डासना क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य नसीम वोट डालने नहीं पहुंचीं।

विज्ञापन
MLC election uttar pradesh 96.25 percent polling in Ghaziabad
मतपेटिका - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एमएलसी चुनाव में जनपद के कुल 799 में से 769 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के 11 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ से शाम 4 बजे तक वोट डाले गए। जिसमें कुल 96.25 फीसदी मतदान हुआ। खोड़ा, डासना, पतला, निवाड़ी, फरीदनगर, मोदीनगर में शत प्रतिशत मतदान हुआ। गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र के लिए जिला पंचायत कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर 124 में से 114 वोट पड़े। एमएलसी बलवंत सिंह रामू वालिया, डासना क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य नसीम वोट डालने नहीं पहुंचीं। नसीम पूर्व विधायक असलम चौधरी की पत्नी हैं।

विज्ञापन


मतदान सुबह आठ बजे सभी केंद्रों पर शुरू हो गया। जिला पंचायत कार्यालय पर मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने 8.15 पर वोट डाला। इसके बाद सदर विधायक अतुल गर्ग, मेयर आशा शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, एमएलसी सुरेश कश्यप, राजेंद्र चौधरी, दिनेश गोयल ने वोट डाले। नगर निगम के पार्षदों ने भी वोट डाले। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने लोनी और मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने मोदीनगर में वोट डाला। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतपेटिका मेरठ भेज दी गई हैं।

विज्ञापन

कहां कितने पड़े वोट
स्थान कुल वोट पड़े वोट
जिला पंचायत कार्यालय गाजियाबाद 124 114
खोड़ा नगर पालिका परिसर 34 34
लोनी नगर पालिका 162 160
भोजपुर विकास खंड कार्यालय 148 140
मोदीनगर नगर पालिका परिषद 28 28
नगर पंचायत फरीदनगर 12 12
खंड विकास कार्यालय मुरादनगर 144 141
कार्यालय नगर पंचायत निवाड़ी 11 11
कार्यालय नगर पंचायत पतला 10 10
विकास खंड कार्यालय रजापुर 110 103
कार्यालय नगर पंचायत डासना 16 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed