{"_id":"62519bcbd0502d36314ff76f","slug":"mlc-election-uttar-pradesh-96-25-percent-polling-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: गाजियाबाद में 96.25 फीसदी हुआ मतदान, देखिए कहां पड़े कितने वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: गाजियाबाद में 96.25 फीसदी हुआ मतदान, देखिए कहां पड़े कितने वोट
Sat, 09 Apr 2022 08:14 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 09 Apr 2022 08:14 PM IST
सार
जनपद के कुल 799 में से 769 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 96.25 फीसदी मतदान हुआ। एमएलसी बलवंत सिंह रामू वालिया, डासना क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य नसीम वोट डालने नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
मतपेटिका
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एमएलसी चुनाव में जनपद के कुल 799 में से 769 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के 11 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ से शाम 4 बजे तक वोट डाले गए। जिसमें कुल 96.25 फीसदी मतदान हुआ। खोड़ा, डासना, पतला, निवाड़ी, फरीदनगर, मोदीनगर में शत प्रतिशत मतदान हुआ। गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र के लिए जिला पंचायत कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर 124 में से 114 वोट पड़े। एमएलसी बलवंत सिंह रामू वालिया, डासना क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य नसीम वोट डालने नहीं पहुंचीं। नसीम पूर्व विधायक असलम चौधरी की पत्नी हैं।
विज्ञापन
मतदान सुबह आठ बजे सभी केंद्रों पर शुरू हो गया। जिला पंचायत कार्यालय पर मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने 8.15 पर वोट डाला। इसके बाद सदर विधायक अतुल गर्ग, मेयर आशा शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, एमएलसी सुरेश कश्यप, राजेंद्र चौधरी, दिनेश गोयल ने वोट डाले। नगर निगम के पार्षदों ने भी वोट डाले। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने लोनी और मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने मोदीनगर में वोट डाला। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतपेटिका मेरठ भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कहां कितने पड़े वोट
| स्थान | कुल वोट | पड़े वोट |
| जिला पंचायत कार्यालय गाजियाबाद | 124 | 114 |
| खोड़ा नगर पालिका परिसर | 34 | 34 |
| लोनी नगर पालिका | 162 | 160 |
| भोजपुर विकास खंड कार्यालय | 148 | 140 |
| मोदीनगर नगर पालिका परिषद | 28 | 28 |
| नगर पंचायत फरीदनगर | 12 | 12 |
| खंड विकास कार्यालय मुरादनगर | 144 | 141 |
| कार्यालय नगर पंचायत निवाड़ी | 11 | 11 |
| कार्यालय नगर पंचायत पतला | 10 | 10 |
| विकास खंड कार्यालय रजापुर | 110 | 103 |
| कार्यालय नगर पंचायत डासना | 16 | 16 |