फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MLA Nandkishore Gurjar and station in-charge summoned in court

Ghaziabad News: विधायक नंदकिशोर गुर्जर व थाना प्रभारी अदालत में तलब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
MLA Nandkishore Gurjar and station in-charge summoned in court
गाजियाबाद। लोनी विधायक नंदकिशोर गूर्जर और लोनी थाना अध्यक्ष अजय चौधरी व संजीव कुमार सहित अन्य को अदालत ने तलब किया है। आरोप है कि थाना प्रभारी ने विधायक के कहने पर एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हो चुके इंदर सिंह के शराब के ठेके पर ग्राहकों से मारपीट की थी। मामले में अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी। लोनी के गनौली गांव के रहने वाले इंदर सिंह एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि प्रशासन से उन्हें शराब का ठेका परिवार के पालन पोषण के लिए आवंटित किया गया था। वर्ष 2021 में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में इंदर सिंह ने लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के चचेरे भाई के सामने प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा था। इसी बात से विधायक उनसे रंजिश मानते थे। रंजिश के तहत 18 जून 2022 की रात लोनी विधायक के कहने पर तत्कालीन लोनी थाना प्रभारी अजय चौधरी पुलिसकर्मियों के साथ उनके शराब के ठेके पर पहुंचे और शराब खरीद रहे लोगों व सेल्समैन को मारपीट कर भगा दिया। मौके पर मौजूद इंदर सिंह के साथ भी मारपीट की गई। सरेआम बेइज्जत किया व फंसाने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज किया। इसके खिलाफ उन्होंने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए अदालत इंदर सिंह व अन्य गवाहों के बयान दर्ज किया। विधायक और तत्कालीन थाना प्रभारी के बयान दर्ज करने के बाद अदालत आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed