{"_id":"632dd08d6cd17236e365dd62","slug":"missing-son-meets-family-after-three-years-in-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: तीन साल बाद मिला लापता बेटा तो परिजनों कीनम हो गई आंखें, दिल्ली पुलिस ने किया सुपुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: तीन साल बाद मिला लापता बेटा तो परिजनों कीनम हो गई आंखें, दिल्ली पुलिस ने किया सुपुर्द
Fri, 23 Sep 2022 08:58 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 23 Sep 2022 08:58 PM IST
सार
बाल कल्याण समिति की अध्यक्षत डॉ. अंशु बंसल व सदस्य कुसुम शर्मा ने बताया कि किशोर का नाम गोविंद है और उसने किशोर गृह में रहकर पढ़ाई की है। कानूनी कार्यवाही के बाद किशोर को माता-पिता को सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
तीन साल बाद परिजनों से मिला किशोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिकारपुर से बहन के घर जाने के लिए निकलने के बाद लापता हुआ किशोर अब तीन साल बाद माता-पिता को मिला है। दिल्ली के किशोर गृह में तीन साल से वह रह रहा था और सातवीं तक उसने पढ़ाई भी की है। शुक्रवार को दिल्ली सीडब्ल्यूसी और पुलिस की टीम उसे लेकर विकास भवन पहुंची। यहां उसके माता-पिता को भी बुलाया गया। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष ने कानूनी कार्यवाही के बाद किशोर को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
शिकारपुर थाना क्षेत्र निवासी रंजीत का नाबालिग पुत्र गोविंद करीब तीन साल पहले अपनी बहन के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन ट्रेन से वह दिल्ली पहुंच गया। वहां उसे लावारिस अवस्था में घूमते देख दिल्ली पुलिस ने किशोर गृह में पहुंचा दिया था। माता-पिता ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस और सीडब्ल्यूसी ने जब उससे पूछा तो उसने पूरा पता बताया। इसके बाद शुक्रवार को टीम उसे लेकर विकास भवन सीडब्ल्यूसी के पास पहुंची और उसके माता-पिता से संपर्क किया। बेटे के आने की सूचना पर माता माया देवी सीडब्ल्यूसी में पहुंची तो बेटे को देखकर आंखे भर आई। तीन साल बाद उन्होंने अपने बेटे को देखा था।
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति की अध्यक्षत डा. अंशु बंसल व सदस्य कुसुम शर्मा ने बताया कि किशोर का नाम गोविंद है और उसने किशोर गृह में रहकर पढ़ाई की है। कानूनी कार्यवाही के बाद किशोर को माता-पिता को सुपुर्द किया गया है। उन्होंने बताया कि परिजन किशोर का एडमिशन स्कूल में कराएंगे और शासन की जो योजनाएं होंगी उसका किशोर व परिजनों को लाभ दिलाया जाएगा।