फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants snatched mobile phones from two youths

Ghaziabad News: दो युवकों से मोबाइल छीन ले गए बदमाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched mobile phones from two youths
गाजियाबाद। नंदग्राम व सिहानी गेट थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों से मोबाइल छीन लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घूकना निवासी नितेश शर्मा ने बताया कि वह रात को करीब साढ़े दस बजे मेट्रो स्टेशन से घर जा रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर मैसेज आया, जिसे वह देखने लगे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और मोबाइल छीन लिया। उन्होंने शोर मचाकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी तब तक भाग गए।
इसके अलावा माया एंक्लेव निवासी सूर्यकांत दूबे ने बताया कि वह राजनगर एक्सटेंशन से लौट रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाश आए और मोबाइल छीनकर भाग गए। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


मोबाइल छीनकर भाग रहे शातिर को पकड़ा
मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र के संजयनगर इलाके में शनि मंदिर के पास एक बाइक सवार युवक युवती का मोबाइल छीनकर भागने लगा। युवती ने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साहिल निवासी संजयनगर बताया। संजयनगर निवासी कसक कौर ने बताया कि वह राजनगर एक्सटेंशन की तरफ से आ रही थीं। तभी उनका मोबाइल बाइक सवार ने झपट लिया। उन्होंने मामले में मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed