{"_id":"6139f3855515162a9b73ccc3","slug":"miscreants-robbed-guards-and-robbed-factory-looted-goods-worth-rs-10-lakh-at-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: बदमाशों ने गार्डों को बंधक बनाकर फैक्टरी में डाला डाका, बंदूक की नोक पर लूटे 10 लाख रुपये का माल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: बदमाशों ने गार्डों को बंधक बनाकर फैक्टरी में डाला डाका, बंदूक की नोक पर लूटे 10 लाख रुपये का माल
Thu, 09 Sep 2021 05:14 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 09 Sep 2021 05:14 PM IST
सार
सुबह घटना का पता लगने पर फैक्टरी मालिक ने कविनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। नेहरू नगर सेकेंड में रहने वाले मुकेश अग्रवाल की बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में मॉडर्न इलेक्ट्रो फैब के नाम से ट्रांसफार्मर के पार्ट्स बनाने की फैक्टरी है।
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में हथियारबंद बदमाशों ने देर रात सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर ट्रांसफॉर्मर के पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में डाका डाला। दीवार फांदकर घुसे बदमाशों ने करीब तीन घंटे तक फैक्टरी का कोना-कोना खंगाल करीब 10 लाख रुपये का माल लूट लिया। जाते वक्त बदमाश फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी निकाल ले गए।
विज्ञापन
सुबह घटना का पता लगने पर फैक्टरी मालिक ने कविनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। नेहरू नगर सेकेंड में रहने वाले मुकेश अग्रवाल की बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में मॉडर्न इलेक्ट्रो फैब के नाम से ट्रांसफार्मर के पार्ट्स बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि रात में सुरक्षा के लिए उन्होंने दो गार्ड नरेश और रतिराम रखे हुए हैं, जिनमें से रतिराम गनमैन है। दोनों गार्ड फैक्टरी के मेनगेट पर बने चेकपोस्ट के बाहर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
देर रात पांच बदमाश दीवार फांदकर फैक्टरी में जा घुसे और उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया और हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में फर्श पर लिटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने फैक्टरी का कोना-कोना खंगालकर एल्युमीनियम के 60 बंडल, एक एलईडी और दो प्रिंटर लूट लिए। लूटपाट के बाद जाते समय बदमाश सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए।
विज्ञापन
गार्ड की बंदूक पर नहीं पड़ी बदमाशों की नजर
बदमाशों ने दोनों गार्डों के हाथ-पैर बांधते वक्त उन्हें गोली मारने की धमकी दी। फैक्टरी मालिक मुकेश अग्रवाल का कहना है कि गार्ड की बंदूक चेक पोस्ट के पास बने कमरे में रखी थी। उस पर बदमाशों की नजर नहीं पड़ी। नहीं तो उसे भी लूटकर ले जाते।