{"_id":"64764ffddca42944f90a4324","slug":"miscreants-looted-pickup-loaded-with-auto-parts-tied-the-driver-and-threw-him-in-the-field-ghaziabad-news-c-30-1-120410-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ऑटो पार्ट्स से लदे पिकअप को बदमाशों ने लूटा, चालक को बांधकर खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ऑटो पार्ट्स से लदे पिकअप को बदमाशों ने लूटा, चालक को बांधकर खेत में फेंका
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के लाल कुआं दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के करीब चार बजे आठ लाख की कीमत के ऑटो पार्ट्स से लदे पिकअप वाहन को बदमाशों ने लूट लिया। चार बदमाशों ने वारदात की। हाइवे पर वाहन रोककर आराम कर रहे चालक को नशे का पदार्थ सूंघाकर बदमाश उसे वेव सिटी क्षेत्र में ले गए वहां उसे एक खेत में फेंक दिया। उसका टैंपो मसूरी क्षेत्र में महरौली के पास से खाली बरामद हुआ। होश आने पर उसने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को दिनभर पुलिस घटनास्थल को स्पष्ट करने में जुटी रही। तीन थानों की पुलिस के बीच घटना उलझ गई। आखिर में देर शाम जांच के बाद नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
दिल्ली सराय कालेखां से चालक दुष्यंत सोमवार देर रात माल लेकर रुद्रपुर के लिए निकला था। दुष्यंत ने पुलिस को बताया कि रात करीब तीन बजे जब वह लालकुआं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पहुंचा तो वाहन से उतरकर आराम करने लगा। इस दौरान दूसरे माल वाहक से दो बदमाश आए और उसे नशे का पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वे उसे ले गए। सुबह होश आने पर वह एक खेत में रस्सी से बंधे मिले। स्थानीय लोगों ने देखकर उन्हें खोला और दूधिया पीपल चौकी पर शिकायत की। जहां से उसे मसूरी थाने भेज दिया गया। मसूरी पुलिस ने घटना नगर कोतवाली की बताई। दिनभर पुलिस जांच करती है। जांच के दौरान उसका खाली टैंपो मसूरी क्षेत्र से बरामद हुआ था। मामले में वाहन स्वामी सुधीर गुप्ता ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। सुधीर गुप्ता का दिल्ली सराय काले खां में ट्रांसपोर्ट का काम है।
एसीपी कोतवाली सुजीत राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।