{"_id":"6abac6e91640e60bb00eeace","slug":"miscreants-damaged-an-ambedkar-statue-10-hour-protest-staged-in-opposition-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-988202-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, विरोध में 10 घंटे धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, विरोध में 10 घंटे धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
नवयुग मार्केट स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा स
गाजियाबाद। नवयुग मार्केट स्थित पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की धातु की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने पर सोमवार को क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों लोग पार्क में एकत्र हो गए। डॉ. बीआर आंबेडकर समिति और युवा शक्ति दल के नेतृत्व में लोगों ने प्रतिमा के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी व प्रतिमा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की।
विजयनगर, नगर कोतवाली, सिहानी गेट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ एसीपी नगर कोतवाली जियाउद्दीन अहमद व एसडीएम अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई और उनकी मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर सुबह नौ बजे शुरू हुआ धरना शाम करीब सात बजे समाप्त हुआ। डॉ. बीआर आंबेडकर समिति के अध्यक्ष तरुण कुमार की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रात में पार्क की ओर जाते दिखे दो संदिग्ध
तरुण कुमार के मुताबिक आठ दशक से अधिक पुराने पार्क में रविवार देर रात अराजक तत्वों ने प्रतिमा पर गंदगी फेंकने के साथ ही बाईं आंख क्षतिग्रस्त कर दी। प्रतिमा पर नुकीली वस्तु से ‘आयुष ठाकुर’ नाम लिख दिया गया। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। इसमें रात 11 से 11:30 बजे के बीच दो संदिग्ध पार्क की ओर आते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक पार्क के अंदर जाता दिख रहा है। उसके हाथ में कुछ सामान भी नजर आ रहा है। पुलिस को आशंका है कि उसी ने प्रतिमा पर गंदगी फेंकी। एसीपी ने बताया कि संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतिमा के चारों ओर लगेगा टफन ग्लास और 16 कैमरे
घटना के बाद प्रशासन ने पार्क की सुरक्षा बढ़ाने के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिमा के चारों ओर टफन ग्लास लगाया जाएगा और पार्क में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ नगर निगम के दो सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने का भी आश्वासन दिया गया है। पार्क की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत भी कराई जाएगी।
15 लाख की नई प्रतिमा पर नहीं बनी बात, मरम्मत पर सहमति
समिति की ओर से क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर नई धातु की प्रतिमा लगाने की मांग की गई थी। इसके लिए बाहरी राज्यों के शिल्पकारों से बातचीत की गई। शिल्पकारों ने इसी तरह की नई प्रतिमा बनाने की लागत करीब 15 लाख रुपये बताई। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और समिति के बीच क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराने पर सहमति बनी।
मांग पूरी होने तक धरने का एलान
सुबह इसकी जानकारी फैलते ही लोग पार्क में एकत्र होने लगे। युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम समर्थकों के साथ पार्क पहुंचे और प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि समिति की मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। करीब 10 घंटे तक महिलाओं और पुरुषों के साथ युवा शक्ति दल का धरना जारी रहा। शहर विधायक संजीव शर्मा भी समर्थकों के साथ पार्क पहुंचे और घटना की निंदा की। उन्होंने अनुयायियों को नगरायुक्त और पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर उनकी मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया।