फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants beat up petrol pump employees in Loni Ghaziabad

Video: दबंगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट की, तेल कम डालने के शक में हुआ था विवाद; देखें वीडियो

Sun, 09 Mar 2025 05:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 09 Mar 2025 05:35 PM IST
सार

एसीपी ने बताया कि मारपीट के आरोपी खुर्शीद, राशिद उर्फ खुर्शीद, शहजाद, भूरा उर्फ फुरकान और मोइन निवासी पावी सादकपुर को ग्राम पावी से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Miscreants beat up petrol pump employees in Loni Ghaziabad
कर्मचारी को पीटते आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के पावी स्थित पेट्रोल पंप पर दबंगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बाइक में कम पेट्रोल डालने के शक में झगड़ा हुआ था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि ट्रानिका सिटी पर अंकित शर्मा पुत्र मुन्ना लाल शर्मा न्यू विकास नगर ने तहरीर दी कि बाइक सवार चालक व उसके 12 अज्ञात दोस्तों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। एसीपी ने बताया कि मारपीट के आरोपी खुर्शीद, राशिद उर्फ खुर्शीद, शहजाद, भूरा उर्फ फुरकान और मोइन निवासी पावी सादकपुर को ग्राम पावी से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जे से बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार बाइक सवार खुर्शीद उर्फ खुशी ने बताया गया कि वह पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवा रहा था। उसे लगा कि कर्मचारी द्वारा कम तेल भरा गया है। इसी बात को लेकर पंप का कर्मचारी मेरे साथ उलझ रहा था। इसके बाद उसने फोन करके अपने साथियों को बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed