फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants are pretending to get job by using Anant Ambani's photo

Ghaziabad News: अनंत अंबानी की फोटो लगा नौकरी का झांसा दे रहे शातिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:29 PM IST
विज्ञापन
Miscreants are pretending to get job by using Anant Ambani's photo
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने अब 10वीं 12वीं पास युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के जाल में फंसाने का नया तरीका निकाला है। ठगों ने देश की जानीमानी हस्ती मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उनकी पुत्रवधू राधिका अंबानी का फोटो लगाकर नौकरी दिलाने का झांसा देने का एक विज्ञापन निकाला है। जो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल पोस्ट में एक लिंक दिया है। जिस पर क्लिक करने के बाद में फंसा रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल पोस्ट में लिखा है होली महोत्सव से पहले बहुत बड़ी खुशखबरी, जो बच्चे 10वीं 12वीं पास हैं उन सभी को अब काम मिलेगा घर बैठे वो भी, आपको एक मिनट निकालकर फॉर्म भर देना है। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद का कहना कि किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही ऐसी भ्रामक पोस्ट पर ध्यान दें।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
- सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट व फर्जी विज्ञापनों पर ध्यान ना दें।
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- लालच देने जैसी किसी भी पोस्ट पर क्लिक करने से बचें।

यहां करें शिकायत
- ठगी होने पर तत्काल साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- इसके अलावा अपने नजदीकी थाने में बनी साइबर सेल हेल्प डेस्क या साइबर अपराध थाने में भी शिकायत दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed