{"_id":"6839ecb578cd0119a402acf9","slug":"miscreant-who-shot-shopkeeper-in-loni-arrested-after-an-encounter-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Encounter: दुकानदार को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Encounter: दुकानदार को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Fri, 30 May 2025 11:07 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 30 May 2025 11:07 PM IST
सार
गाजियाबाद की लोनी पुलिस ने दुकानदार को गोली मारने वाला बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सहारनपुर मार्ग जगमाल की समाधि के सामने दुकानदार को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार रात निठोरा अंडरपास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश हथियारों के बल पर क्षेत्र में अपराधी घटनाओं का अंजाम देता है।
विज्ञापन
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस टीम निठोरा अंडर पास पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने बाइक पर आ रहे संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसकी बाइक फिसलकर गिर गई।
विज्ञापन
शक होने पर पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो, बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ से बदमाश ने अपना नाम तनवीर निवासी बी 424 सुभाष बिहार दिल्ली बताया।
विज्ञापन
कब्जे से चोरी की बाइक, देसी पिस्टल, अवैध तमंचा बरामद हुआ। एसीपी ने बताया कि बदमाश के खिलाफ दिल्ली व थाना लोनी करीब तीन दर्जन से अधिक लूट, छिनैती, ब्लात्कार, चोरी वाहन चोरी, अवैध शस्त्र के मुकदमे दर्ज है। बदमाश ने दिल्ली सहारनपुर मार्ग जगमाल की समाधि के पास दुकानदार शोएब को विवाद के बाद गोली मार दी थी।