{"_id":"60fb5fba8ebc3e5833775ed2","slug":"misconduct-after-kidnapping-of-class-ix-student-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में नौवीं की छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में नौवीं की छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
Sat, 24 Jul 2021 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 24 Jul 2021 06:02 AM IST
सार
- दो दिन पहले नेहरू नगर स्थित कोचिंग सेंटर पर आई थी 14 वर्षीय छात्रा
- बहलाकर दोस्त के घर ले गया आरोपी, बीयर पिलाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिहानी गेट में कोचिंग के लिए आई नौवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, जानकार युवक उसे बहलाकर दोस्त के घर ले गया और वहां बीयर पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान तीसरा युवक भी मौजूद था। पुलिस ने दो दिन बाद छात्रा को बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विजयनगर क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने 21 जुलाई को सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका कहना है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है। वह नेहरू नगर स्थित कोचिंग के लिए आई, लेकिन घर नहीं लौटी। कोचिंग का समय समाप्त होने के कई घंटे बाद भी घर न लौटने पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
पीड़ित ने बेटी के अपहरण की आशंका जाहिर की थी। तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई। पुलिस का कहना है है कि बृहस्पतिवार को छात्रा बरामद कर ली गई। उसने बताया कि लालकुआं निवासी नवनीत जो उसका जानकार है उसे फुसलाकर नंदग्राम निवासी अपने साथी कौशलेंद्र के घर पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बीयर पिलाकर अस्मत से किया खिलवाड़
पीड़िता के मुताबिक, नवनीत ठाकुर ने उसे दोस्त के घर पर जबरन बीयर पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान नवनीत का दूसरा साथी नंदग्राम निवासी नितिन भी वहां मौजूद था। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म के मुख्य आरोपी नवनीत ठाकुर व मौके पर मौजूद सह आरोपी कौशलेंद्र व नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के पिता द्वारा दर्ज कराए केस में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।