फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mirchi gang looted Rs 4.39 lakh from businessman by hitting brick on car

Ghaziabad News: मिर्ची गैंग ने कार पर ईंट मारकर व्यापारी से 4.39 लाख रुपये लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Mirchi gang looted Rs 4.39 lakh from businessman by hitting brick on car
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के 80 फुटा रोड पर मिर्ची गैंग के बदमाशों ने कोल्ड ड्रिंक गोदाम के व्यापारी मोहम्मद आबिद की कार पर ईंट से हमला कर 4.39 लाख रुपये लूट लिए। शालीमार गार्डन पुलिस बदमाशों का सुराग पता नहीं लगा सकी है। दिलशाद कालोनी सीमापुरी दिल्ली निवासी मोहम्मद आबिद ने बताया कि लोनी में रामपार्क चौकी के पास उनका कोल्ड ड्रिंक का गोदाम है। रात सात बजे वह गोदाम बंद कर कार से घर जा रहे थे। शालीमार गार्डन 80 फुटा रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने रोका। आरोप है कि अचानक बदमाशों ने ईंट से कार के शीशे पर हमला कर दिया। शीशा टूटने से ईंट उनके सिर में लगी। घायल हालत में उन्होंने शोर मचाया। इसके बदमाश गाड़ी में रखे 4.39 लाख रुपये से भरा बैग लूट कर भाग गए। लोगों की मदद से उन्होंने पिता मोहम्मद जावेद को सूचना दी। घायल को पास के निजी अस्पताल से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया। उसके माथे और आंख पर चोट लगी है।
विज्ञापन



घटना को संदिग्ध बताते रहे अधिकारी
शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में व्यापारी से लूट के मामले में सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य शुरुआत से ही मामले को संदिग्ध बताते रहे। जानकारी करने पर उन्होंने आपसी मारपीट का बताकर लूट को संदिग्ध बताया। हैरत की बात है कि लगातार हो रही लूट को छिपाने के लिए पुलिस अफसरों को भी मारपीट का विवाद बताया था।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन शुभम पटेल का कहना है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रहे हैं। बदमाशों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed