फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miracle of junk will be seen, five Waste to Wonder Parks will be built in the city

Ghaziabad News: दिखेगा कबाड़ का कमाल, शहर में बनेंगे पांच वेस्ट टू वंडर पार्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Miracle of junk will be seen, five Waste to Wonder Parks will be built in the city
गाजियाबाद। अब शहर के पार्कों में भी कबाड़ से बनी कलाकृतियां लोगों को आकर्षित करेंगी। नगर निगम पांचो जोन में वेस्ट टू वंडर पार्क बनाने की योजना तैयार करेगा। सोमवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने स्वास्थ्य और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी तैयारी को अंजाम देने के निर्देश दिए। अगले 15 दिनों के अंदर कविनगर, सिटी, विजयनगर, मोहननगर और वसुंधरा जोन के एक-एक पार्क का चयन इसके लिए करना होगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि सिटी जोन के कंपनी बाग में इस तरह का पार्क बनाने का काम पहले किया जा चुका है। अब इससे बेहतर सुसज्जित पार्क पांचों जोन में बनाए जाएंगे। खराब टायर, खराब बोतल सहित इलेक्ट्रॉनिक कचरे का निस्तारण भी यहां किया जा सकेगा। उद्यान विभाग के प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार को पहले चरण में पांच जोन में एक-एक पार्क चयनित करने के निर्देश दिए गए हैं। जोनल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में जन संपर्क स्थापित करेंगे और सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग लेकर वेस्ट टू वंडर पार्क योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि यह मुहिम केवल कचरा निस्तारण करने के लिए ही नहीं बल्कि ट्रिपल आर (रिड्यूज, रियूज, रिसाइकिल) को भी बढ़ावा मिलेगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की थीम भी ट्रिपल आर ही तय की गई है। ऐसे में नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर भी इस दिशा में काम कर रहा है। स्वच्छता टीमों के सहयोग से घरों के अनुपयोगी सामान का प्रयोग वेस्ट टू वंडर पार्क को विकसित करने के लिए किया जाएगा। शहर की आरडब्ल्यूए और सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी से अभियान चलाकर योजना को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed