फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Minor mother discharged from hospital, newborn admitted

Ghaziabad News: नाबालिग मां को अस्पताल से मिली छुट्टी, नवजात भर्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Minor mother discharged from hospital, newborn admitted
खोड़ा। बेटे को जन्म देकर 14 साल की उम्र में मां बनने वाली खोड़ा निवासी किशोरी सोमवार को दिल्ली के कल्याणपुरी स्थित अस्पताल से अपने घर लौट गई। वहीं अभी नवजात को अस्पताल में ही भर्ती रखा गया है। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की पूरी निगरानी मामले में बनी हुई है। समिति के निर्देश पर पुलिस बच्चे की सुपुर्दगी को लेकर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद मां बनी किशोरी की हालत में अब सुधार है। सोमवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं उसके नवजात बेटे को अभी डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में अस्पताल में ही भर्ती रखा गया है। प्री मेच्योर प्रसव होने की वजह से नवजात को चिकित्सकीय निगरानी में अभी कुछ और दिन रखा जाएगा। इधर बाल कल्याण समिति ने पूरे मामले में कड़ी निगरानी रखी हुई है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सकीय पुष्टि पर नवजात को डिस्चार्ज और सीडब्ल्यूसी के निर्देश पर ही कस्टडी देने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दर्ज मुकदमे के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed