फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Minor accomplice murdered student by hitting him with a brick in bulandshahar

मदरसे में कत्ल: छात्र की ईंट से वार कर नाबालिग साथी ने की हत्या, खौफनाक वारदात से सहम बाकी बच्चे

Sun, 29 May 2022 08:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 May 2022 08:49 AM IST
सार

बुलंदशहर में मदरसे में छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप साथ में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र पर लगा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Minor accomplice murdered student by hitting him with a brick in bulandshahar
फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में धमेड़ा रोड स्थित एक मदरसे में देर रात 9 वर्षीय छात्र की ईंट से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी मृतक के साथ मदरसे में ही पढ़ाई करता है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया है। वहीं वारदात के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा निवासी 9 वर्षीय आले हसन नगर के धमेड़ा रोड स्थित एक मदरसे में तालीम ले रहा था। बताया गया कि उसके साथ मदरसे में उसके ही गांव निवासी एक अन्य 15 वर्षीय छात्र भी तालीम लेता है। शनिवार देर रात दोनों छात्र मदरसे की छत पर खेल रहे थे। उसी दौरान दोनों का आपस में विवाद हो गया। 
विज्ञापन


बताया गया कि इससे गुस्साए आरोपी छात्र ने आले हसन के सिर पर ईंट से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मदरसे के अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी ने किसी कपड़े से मृतक के गले पर फंदा भी लगाया था। वारदात के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मदरसे में खेलने के दौरान दोनों छात्रों के बीच में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आरोपी छात्र ने आले हसन के सिर पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed